Train News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 28 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ रद्द तो कुछ का बदलेगा परिचालन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए जाने वाले ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

इन ट्रेनों का होगा आंशिक समापन एवं प्रारंभ

  • ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 28 जुलाई 2026 का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा. ट्रेन का गोमो–हटिया–गोमो खंड पर संचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 28 जुलाई 2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा. ट्रेन का आद्रा–हटिया–आद्रा खंड पर परिचालन रद्द रहेगा.
  • ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का 28 जुलाई 2026 को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं प्रारंभ होगा. इस ट्रेन का मूरी–रांची–मूरी खंड पर परिचालन नहीं होगा.

ये ट्रेनें पूरी तरह रहेंगी रद्द

  • ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 28 जुलाई 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर भी 28 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें- Power Cut in Ranchi: 28 जुलाई को रांची के इस क्षेत्र में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.