सड़क दुर्घटना

पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक समेत तीन घायल

हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

By : Dipali Kumari
पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चालक समेत तीन घायल

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में बस चालक मुमताज अंसारी, यात्री विद्युत मरांडी और एक महिला यात्री कविता शामिल हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 'अभिषेक' नामक यात्री बस (JH 04 AC/2495) पाकुड़ से महेशपुर और पाकुड़िया होते हुए दुमका जा रही थी. इसी दौरान शहरकोल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से हिरणपुर की ओर से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने में मदद की. 

सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर दयानंद आर्या ने बताया कि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है.
घटना के संबंध में बस चालक मुमताज अंसारी ने बताया कि वह अपनी लेन में चल रहे थे और टक्कर से बचने के लिए बस को सड़क से नीचे उतार दिया था, लेकिन इसके बावजूद हादसा हो गया. उनका कहना है कि बस को सड़क किनारे उतारने से कई यात्रियों की जान बच गई.

इसे भी पढ़ें: पलामू: तेजी से बढ़ रहा कोयल और सोन नदी का जलस्तर, हैदरनगर पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.