आशीष/न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: कोलेबिरा ब्लॉक के समीप रांची जा रही शिवम नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में बस में सवार करीब 15 यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने या बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है.
मिली जानकारी के अनुसार शिवम बस सिमडेगा से रांची की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाईवे पर एक ट्रक को साइड देने के क्रम में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई. घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा पहुंचाया. थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना.
इसे भी पढ़ें: पलामू: बालू लदा ट्रेलर पलटा, गाड़ी के नीचे दबने से एक की मौत, दूसरा गंभीर