हंगामा

मोरहाबादी सब्जी बाजार पर निगम का चला बुलडोज़र तो दुकानदारों ने किया हंगामा

नोटिस दिए जाने के बाद 30 दिनों की अवधि पूरी होने से पहले ही निगम पर कार्रवाई का आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मोरहाबादी सब्जी बाजार पर निगम का चला बुलडोज़र तो दुकानदारों ने किया हंगामा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची के मोरहाबादी स्थित मशहूर सब्जी बाजार में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. निगम की टीम ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं को हटाया और कई दुकानों का सामान भी जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि मोरहाबादी का यह सब्जी बाजार सप्ताह में दो दिन लगता है, जहां बड़ी संख्या में दुकानदार वर्षों से सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाते आ रहे हैं. कार्रवाई से नाराज दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 25 से 30 वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं. उनका आरोप है कि नोटिस दिए जाने के बाद 30 दिनों की अवधि पूरी होने से पहले ही नगर निगम ने अचानक कार्रवाई कर दी. इतना ही नहीं, उनका सामान भी जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता मोराबादी में ही धरने पर बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं, नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से की गई है.

यह भी पढ़ें: विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLA की नियुक्ति में कांग्रेस रह गई पीछे, BJP-JMM रहे आगे

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.