न्यूज़11 भारत
देवघर/डेस्क: श्रावणी मेले में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबाधाम पहुंच रहे हैं. वहीं यहां आने वाले शिवभक्त जलार्पण और बाबा के दर्शन के साथ ही दिल खोलकर दान-पुण्य भी कर रहे हैं. कल गुरुवार को बाबाधाम मंदिर प्रांगण में स्थित कुल 18 दानपत्रों को खोला गया. दानपेटियों से लाखों रुपये नगद मिले, जिनमें नेपाली और भूटानी मुद्रा भी शामिल हैं. सभी दानपेटी कड़ी सुरक्षा में प्रशासन की देखरेख में खोले गए.
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया से मिली जानकारी के अनुसार सभी 18 दानपत्रों से कुल 22,88,605 रुपये नगद दान स्वरूप प्राप्त हुए. वहीं 11610 नेपाली नगद और 66 भूटानी नगद मिले.
इसे भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के बीच पहुंचा Viral बॉय 'Dhoom', 'कृष का गाना सुनेगा...' सुनते ही गूंज उठा धरना स्थल