एकजुटता महाअभियान

श्रीराम सेना कोर कमेटी की मेदिनीनगर में बैठक,कल 1 सितंबर से चलेगा सनातन एकजुटता महाअभियान

सनातन संस्कृति पर हो रहे लगातार आघातों और विभिन्न माध्यमों से रचे जा रहे षड्यंत्रों के प्रयासों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
श्रीराम सेना कोर कमेटी की मेदिनीनगर में बैठक,कल 1 सितंबर से चलेगा सनातन एकजुटता महाअभियान

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  श्रीराम सेना झारखंड प्रदेश की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पुलिस लाइन रोड स्थित होटल अर्बन रेस्टोरेंट में संपन्न हुई. बैठक में सनातन संस्कृति पर हो रहे लगातार आघातों और विभिन्न माध्यमों से रचे जा रहे षड्यंत्रों के जरिए सनातन धर्म को खंडित करने के प्रयासों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए श्री अरविंद पांडे ने कहा कि सनातन संस्कृति में सभी जातियों और वर्णों को समान महत्व प्राप्त है. समाज के सभी वर्ग एक-दूसरे के पूरक हैं और किसी एक के बिना विवाह, जन्म अथवा मृत्यु जैसे संस्कार संभव नहीं हैं. वहीं श्री दीनानाथ सिंह ने कहा कि आपसी सहयोग से ही समाज में सामंजस्य और एकजुटता लाई जा सकती है, लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टियां हिंदू समाज को बांटने की कोशिश में जुटी हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा.

दीपक कांस्यकार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू तीर्थों के निर्माण का मूल उद्देश्य भेदभाव रहित और मजबूत समाज का निर्माण करना है. इसके बावजूद कई संगठन और हिंदू विरोधी ताकतें विदेशी इशारों पर देश और धर्म को कमजोर करने में लगी हैं. श्री शशि भूषण मिश्रा ने स्पष्ट किया कि व्यक्ति के वर्ण का निर्धारण उसके कर्म से होता है न कि जन्म से, और सभी वर्णों का अपना विशिष्ट महत्व है.

श्रीराम सेना के राज्य प्रमुख पंकज जायसवाल ने कहा कि हमारे किसी भी महाकाव्य में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है. मुगल और ब्रिटिश आक्रांताओं ने भारत पर राज करने और इसे लूटने के उद्देश्य से जातिवाद की खाई को गहरा किया. हम जिन धार्मिक ग्रंथों को पढ़ते हैं, उनके रचयिता किसी भी कुल में जन्मे हों, वे हमारे लिए पूजनीय हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि जाति के नाम पर खुद को श्रेष्ठ बताने वाले लोग सनातनी नहीं बल्कि स्वार्थी हैं, और श्रीराम सेना ऐसे लोगों को सनातनी हिंदू नहीं मानती.

पंकज जायसवाल ने बताया कि इस कुत्सित प्रयास को विफल करने के लिए श्रीराम सेना झारखंड प्रदेश द्वारा कल मंगलवार, 1 सितंबर 2026 से हनुमान चालीसा के माध्यम से एक विशाल महाअभियान का शुभारंभ किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य धर्मांतरण और मतांतरण पर रोक लगाना तथा सनातन संस्कृति को सशक्त, एकजुट और अखंड बनाना है.

इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य प्रमुख पंकज जायसवाल, विनोद प्रसाद, शशिभूषण मिश्रा, दीनानाथ सिंह, अरविंद पांडे, दीपक कांस्यकार, विनय कश्यप, राधेश्याम जयसवाल, मंटू कुमार, विनय जायसवाल, विकास कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आपसू, एनएसयूआई और जेसीएम ने एनपीयू कुलपति का पुतला फूंककर दर्ज कराया विरोध

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.