अनुष्ठान

कतरास के गंगा गौशाला में बनेगा श्रीश्याम मंदिर,भूमिपूजन की तैयारी पूरी

राम मंदिर निर्माण में लगे राजस्थान के बंशीपहाड़ के पत्थरों से ही मंदिर भी निर्मित होगा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कतरास के गंगा गौशाला में बनेगा श्रीश्याम मंदिर,भूमिपूजन की तैयारी पूरी

न्यूज11  भारत

कतरास/डेस्क: बाघमारा के कतरास स्थित श्रीश्री गंगा गौशाला परिसर में भव्य श्री श्याम गंगा मंदिर का निर्माण होने जा रहा है.मंदिर के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है.

मंदिर निर्माण के भूमिपूजन को लेकर गंगा गौशाला परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान गौशाला अध्यक्ष अनीश डोकानिया ने बताया कि गौमाता और बाबा श्री श्याम की कृपा से मंदिर निर्माण का सपना अब साकार होने जा रहा है.यह मंदिर अपनेआप में विशेष इस तरह होगा कि मंदिर का निर्माण राम मंदिर अयोध्या के तर्ज पर किया जा रहा है,साथ ही राम मंदिर में उपयोग किया गया पत्थर जो राजस्थान ने बंशीपहाड़ से लाया गया है,उसी पत्थर से श्याम गंगा मंदिर का भी निर्माण होगा और यही नहीं राममंदिर ने निर्माणकर्ता पद्मश्री चंद्रकांत बलवंतराय जी सोमपुरा जी के ही करकमलों से यहां के मंदिर का भी निर्माण कार्य सम्पन्न होना है.उन्होंने बताया कि 24 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 7 बजे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया जाएगा. यह पावन कार्यक्रम नरसिंहबांध बालाजी धाम, बर्नपुर के संतोष भाईजी के सानिध्य में संपन्न होगा.

आयोजन के दौरान सुबह 10:30 बजे सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ और दोपहर 1 बजे श्री हनुमान मंदिर पुनरुद्धार कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें और बाबा श्याम के आशीर्वाद प्राप्त करें.

गंगा गौशाला में बनने वाला यह भव्य मंदिर आने वाले समय में कतरास ही नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बरही में फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, टोल प्लाजा के पास लगा लंबा जाम

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.