दिनदहाड़े ठगी

चाईबासा में दिनदहाड़े व्यवसाई से 1.65 लाख की ठगी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

गिरोह के एक सदस्य ने आपका पैसा गिर गया कहकर ध्यान भटकाया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चाईबासा में दिनदहाड़े व्यवसाई से 1.65 लाख की ठगी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिमी सिंहभूम के जिला मुख्यालय चाईबासा में मंगलवार को दिनदहाड़े शातिर ठगों ने सदर थाना के व्यवसाई दीपक कुमार साव से 1.65 लाख रुपये उड़ा दिए. घटना सदर बाजार के जैन चौक के पास हुई.

जानकारी के अनुसार गांधी टोला निवासी व्यवसाई दीपक कुमार साव बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालकर बैग मोटरसाइकिल के हैंडल में टांग कर जा रहे थे. इसी दौरान गिरोह के एक सदस्य ने "आपका पैसा गिर गया" कहकर उनका ध्यान भटकाया. मौका पाते ही दूसरा बदमाश होंडा शाइन बाइक से बैग लेकर फरार हो गया.पुलिस के मुताबिक बैंक के अंदर सूट-बूट में एक सदस्य ग्राहक बनकर पहले से नजर रख रहा था, जबकि अन्य बाहर निगरानी कर रहे थे. सूचना पर थाना प्रभारी हीराल महतो मौके पर पहुंचे. बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि एसआई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में हेलमेट जांच के दौरान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, DTO और पुलिस की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाला

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.