सिमडेगा: नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 17 लोगों ने किया नामांकन दाखिल

By : News11 Bharat
सिमडेगा: नगर परिषद चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए 1 और वार्ड पार्षद पद के लिए 17 लोगों ने किया नामांकन दाखिल

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत सिमडेगा जिले में नाम निर्देशन पत्रों की खरीद एवं नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी क्रम में आज अध्यक्ष पद एवं विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित कार्यालय प्रकोष्ठों में नामांकन पत्रों की खरीद एवं दाखिल किया गया.

अध्यक्ष पद के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में कुल एक अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र की खरीद की गई. वहीं मंजू लकड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र विधिवत दाखिल किया.

वार्ड पार्षद पद के अंतर्गत वार्ड संख्या 01 से 05 के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई. इस दौरान वार्ड संख्या 01 से कोई आवेदन नहीं हुआ, जबकि वार्ड संख्या 02 से एक, वार्ड संख्या 03 से कोई नहीं, वार्ड संख्या 04 से कोई नहीं तथा वार्ड संख्या 05 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. वहीं वार्ड संख्या 01 से प्रतिमा लकड़ा, वार्ड संख्या 02 से नील प्रभा तिग्गा, वार्ड संख्या 04 से रिशमला देवी तथा वार्ड संख्या 05 से कमला कुमारी ने अपना नामांकन पत्र जमा किया.

इसी प्रकार वार्ड संख्या 06 से 10 के लिए अंचल अधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन पत्रों की खरीद की गई. इसमें वार्ड संख्या 06 से एक, वार्ड संख्या 07 से एक, वार्ड संख्या 08 से दो, वार्ड संख्या 09 से दो तथा वार्ड संख्या 10 से एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. इस दौरान कुल सात अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया.

वार्ड संख्या 11 से 15 के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 11 से एक, वार्ड संख्या 12 से एक, वार्ड संख्या 13 से कोई नहीं, वार्ड संख्या 14 से एक तथा वार्ड संख्या 15 से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ. वहीं वार्ड संख्या 12 से निशा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

इसके अलावा वार्ड संख्या 16 से 20 के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सिमडेगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई. इस दौरान वार्ड संख्या 16 एवं 17 से कोई आवेदन नहीं हुआ, वार्ड संख्या 18 से दो, वार्ड संख्या 19 से एक तथा वार्ड संख्या 20 से कोई अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र खरीदा. वहीं वार्ड संख्या 16 से शीतला कुष्मा, वार्ड संख्या 18 से मेरी सुचिता कुल्लू, वार्ड संख्या 19 से सुषमा कुजूर तथा वार्ड संख्या 20 से कसीम रजा एवं मो. रूस्तम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर जिले में चुनावी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और नाम निर्देशन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से जारी है.

बता दें कि नामांकन दाखिल करने के लिए दो दिन बचे हुए हैं. 03 और 04 फरवरी को शाम 05 बजे तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: धनबाद में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, चीफ जस्टिस से मुलाकात कर सकता है अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव