अधिक बारिश

सिमडेगा में लक्ष्य से अधिक बारिश, खुशी से खिल उठे किसान; तेजी से चल रहा धान रोपनी का कार्य 

मानसून के आगमन से अभी तक सिमडेगा में अच्छी बारिश हुई है.

By : Dipali Kumari
सिमडेगा में लक्ष्य से अधिक बारिश, खुशी से खिल उठे किसान; तेजी से चल रहा धान रोपनी का कार्य 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क: 
जंगलों-पहाड़ों से घिरे सिमडेगा जिले पर इस साल इंद्र देवता काफी मेहरबान हैं. मानसून के आगमन से अभी तक सिमडेगा में अच्छी बारिश हुई है. सभी किसान उत्साहित होकर खेती करने में जुटे हुए हैं. जिले के कई इलाकों में धान का रोपा कर लिया गया है. कई जगह रोपनी का काम चल रहा है. 

जिला कृषि अधिकारी माधुरी टोप्पो ने बताए कि अभी तक सिमडेगा में लक्ष्य से अधिक 107 प्रतिशत बारिश हुई है, जो खेती की शुरुआती दौर के लिए काफी अच्छे संकेत हैं. जिले में अभी तक धान की खेती लगभग 55 प्रतिशत आच्छादित हो चुकी है. वहीं दलहन और तिलहन समेत मडुआ की खेती भी लगभग 44 प्रतिशत आच्छादित हो चुकी है. बता दें कि इस बार अलनीनो इफेक्ट की आशंका से कृषि विभाग ने किसानों को कम पानी में पैदा होने वाले मोटे फसल उत्पादित करने की सलाह दी थी.

सिमडेगा में अभी तक तो खेती एक अच्छे ट्रैक पर चल रही है. मानसून ने भी अभी तक भरपूर साथ दिया है. लेकिन आगे मानसून कैसी रहेगी ये कहना मुश्किल है। लेकिन कृषि विभाग मानसून के धोखा देने की स्थिति से निबटने की तैयारी भी कर रखी हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताए कि  किसानों को कृषि बीमा कराने के साथ साथ कम पानी में अधिक उत्पादन वाले फसलों के विकल्प को भी आजमाने की सलाह दी गई है

अभी तक अच्छी बारिश करने वाली मानसून आगे किस करवट पलटेगी ये कहना मुश्किल है, लेकिन पूर्व में वैज्ञानिकों द्वारा अलनीनो इफेक्ट के कारण मानसून प्रभावित होने की चेतावनियों के आधार पर किसानों को फसल बीमा के साथ कम पानी में पैदावार होने वाले फसलों की तरफ भी बढ़ना चाहिए. जिससे आपात स्थिति में किसान नुकसान से बच सकें. 

इसे भी पढ़ें: देर रात मेडिकल स्टोर में छापेमारी! अवैध गर्भपात का खुलासा, स्टोर किया गया सील

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.