न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आज सोमवार से नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं के मामलों की सुनवाई शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया उन मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं या जिनके विवरण में किसी तरह की विसंगति पाई गई है.
राज्य में कुल 63,24,116 मतदाताओं को अलग-अलग श्रेणियों में नोटिस जारी किया गया है. अब संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर संबंधित चुनाव अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे. सुनवाई के दौरान मतदाता से उसके नाम, पते, परिवार और मतदाता सूची में दर्ज अन्य विवरण से संबंधित जानकारी मांगी जा सकती है.
मतदाताओं को अपने दावे के समर्थन में मांगे गए दस्तावेज निर्धारित समय पर संबंधित अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे. सुनवाई के बाद उपलब्ध दस्तावेजों और दावों के आधार पर मतदाता सूची में नाम एवं विवरण को लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों लोगों से नोटिस को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: चतरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, 40 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा जमीन विवाद से हताश युवक; CO पर लगाए गंभीर आरोप