बारिश

पलामू में बारिश सुस्त! कई इलाकों में मोटर पंप के सहारे शुरु हुई खेती 

पलामू के कई इलाकों में मानसून सुस्त पड़ी हुई है. बारिश नहीं होने के कारण कुछ किसान मोटर पंप के सहारे खेतों की सिंचाई कर धान की नर्सरी तैयार करने एवं आषाढ़ी खेती की शुरुआत कर रहे हैं.

By : News11 Bharat
पलामू में बारिश सुस्त! कई इलाकों में मोटर पंप के सहारे शुरु हुई खेती 

न्यूज़11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क:
पलामू मानसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. आषाढ़ का महीना बीतने को है, लेकिन क्षेत्र में अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने से अधिकांश किसानों की धान की बुआई और रोपनी बाधित हैं. किसान आज भी आसमान की ओर टकटकी लगाए अमृत बूंदों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जिससे खरीफ फसलों की खेती समय पर शुरु हो सके. 

बारिश नहीं होने के कारण कुछ किसान मोटर पंप के सहारे खेतों की सिंचाई कर धान की नर्सरी तैयार करने एवं आषाढ़ी खेती की शुरुआत कर रहे हैं. हालांकि डीजल और बिजली की बढ़ती लागत के कारण यह व्यवस्था सभी किसानों के लिए संभव नहीं है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों की परेशानी और बढ़ गई है. 

वहीं प्रखंड के लोहरपुरा गांव में किसान जयप्रकाश मेहता की छह वर्षीय पुत्री वाणी कुमारी ने परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार खेत में इंद्र भगवान का समरण कर आषाढ़ी पूजा कर अच्छी वर्षा और भरपूर फसल की कामना की है. पूजा के बाद मोटर पंप से सिंचाई कर खेती कार्य शुरु किया गया. यह दृश्य ग्रामीण अंचल में खेती और प्रकृति के प्रति किसानों की आस्था तथा मजबूरी, दोनों को दर्शाता है.

किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो धान की रोपनी में देरी होगी, खेती की लागत बढ़ेगी और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका रहेगी. किसानों ने सरकार से सिंचाई की वैकल्पिक व्यवस्था मजबूत करने, सोलर पंप पर अनुदान का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा सूखे की स्थिति बनने पर आवश्यक राहत और सहायता देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: पलामू : पढ़ाई की राह होगी आसान, 8वीं कक्षा के 27 विद्यार्थियों को मिली साइकिल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.