Smuggler arrested in Ranchi with 4 kg of opium; ac

रांची में 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुद की खेती की अफीम बेचने जा रहा था आरोपी

गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनिका मुंडा के रूप में हुई है.

By : Vaibhaw Vikram
रांची में 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुद की खेती की अफीम बेचने जा रहा था आरोपी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सनिका मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी खुद अफीम की खेती करता था और तैयार अफीम को बेचने के लिए जा रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से बड़ी मात्रा में अफीम लेकर जा रहा है. इसके बाद नामकुम थाना पुलिस ने राईसा नदी के पास वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 4 किलो अफीम बरामद हुई.

पूछताछ के दौरान आरोपी सनिका मुंडा ने बताया कि वह दशम फॉल थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसने स्वीकार किया कि उसने इस वर्ष अफीम की खेती की थी और उसी अफीम को बेचने के लिए निकला था. आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह पहले भी कई बार अफीम की बिक्री कर चुका है.

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी झारखंड के बाहर के लोगों को अफीम की सप्लाई करता था. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है. रांची के ग्रामीण इलाकों में अवैध अफीम की खेती पुलिस के लिए अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि अफीम की खेती करने वालों और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नारकोटिक्स टीम तेलंगाना द्वारा युवक को गिरफ्तार करना बना सर दर्द, स्थानीय पुलिस को बिना बताए की गई थी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.