न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के तोपचांची सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑपरेशन थिएटर में सांप देखा. ऑपरेशन थिएटर में ट्यूब लाइट बॉक्स के पास अचानक एक सांप निकल आया, जिसे देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे. सांप निकलने की सूचना पाकर स्नैक कैचर प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने सांप को पकड़कर ऑपरेशन थिएटर से बाहर निकाला. इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने राहत की सांस ली.
स्नैक कैचर प्रकाश यादव ने बताया कि सांप जहरीला नहीं है,लेकिन इसके काटने से गहरा जख्म हो सकता है. उन्होंने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर चूहों और मेंढकों का शिकार करती है और भोजन की तलाश में अक्सर घरों तथा अन्य स्थानों में पहुंच जाती है.
सांप को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने के बाद अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य हुई.
इसे भी पढ़ें: रांची में आज आदिवासी महाजुटान रैली, कई प्रमुख सड़कों पर गाड़ियों की नो-एंट्री; रूट भी डायवर्ट