न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क: बोकारो में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान प्रमिला देवी उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीती रात को घर में किसी बात को लेकर मां और 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच विवाद हुआ था.
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से मां की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मां बुरी तरह जख्मी हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना के पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जख्मी महिला को बोकारो सदर अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है.
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है. मौके पहुंच कर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी, सिल्ली रेलखंड पर हुआ हादसा