ओवरस्पीडिंग पर सख्ती

रांची में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब SVD कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान

निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों का अब कैमरे की सहायता से चालान कटेगा.

By : Dipali Kumari
रांची में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब SVD कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राजधानी रांची की सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले अब मुसीबत में पड़ सकते हैं. दरअसल निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में गाड़ी चलाने वालों का अब कैमरे की सहायता से चालान कटेगा. रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (एसवीडी ) कैमरे लगाए हैं. इन कैमरों की सहायता से 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति सीमा पार करते ही आपके वाहन का 1,000 रुपये तक का ऑनलाइन चालान कट जायेगा. तीन बार से ज्यादा नियम तोड़ने पर लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. पुलिस ने इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी जारी किया है.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एसवीडी कैमरा सड़क से गुजरने वाले वाहनों की गति रिकार्ड करेगा. निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर कैमरा वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी करेगा. चालान कटने पर इसकी जानकारी वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: बिहार: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.