चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत 

By : Vaibhaw Vikram
चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत 

कुमार चंदन/न्यूज11 भारत

चतरा/डेस्क: झारखंड के चतरा जिले से इस वक्त एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट में तैनात एसएसबी (SSB) के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है. बीती रात करीब 10 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद सुरक्षा कैंप और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

मृतक जवान की पहचान देवघर जिले के महतोडीह गांव निवासी प्रह्लाद कुमार सिंह के रूप में की गई है. प्रह्लाद एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में सिमरिया के शिला पिकेट पर उनकी ड्यूटी लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के सन्नाटे में अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद साथी जवान मौके पर पहुंचे तो प्रह्लाद खून से लथपथ पड़े थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी और एसएसबी कमांडेंट देर रात ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और विभाग आपसी कलह या मानसिक तनाव जैसे हर पहलू पर सघन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती को लेकर पटना में आज महा आंदोलन, विज्ञापन जारी करने की करेंगे मांग

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.