खेलकूद

सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, दुमका की टीम बनी चैंपियन

दुमका की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, दुमका की टीम बनी चैंपियन

आदित्य पाण्डेय/न्यूज11भारत

सरिया/डेस्क : सरिया स्थित हाई स्कूल स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ. बीते बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दुमका की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. मैच से पूर्व सरिया स्थित मंडल धर्मशाला से खिलाड़ियों और अतिथियों के साथ ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच भव्य जुलूस निकाला गया. स्टेडियम पहुंचने पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को किक मारकर मैच का विधिवत शुभारंभ किया. मंच पर उपस्थित अतिथियों का बैज पहनाकर अभिनंदन भी किया गया. मुकाबले की शुरुआत से ही दुमका की टीम ने रामगढ़ पर दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक तीन गोल दागकर रामगढ़ को करारी शिकस्त दी. इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

विजेता कप और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मैच समाप्ति के बाद विजेता दुमका की टीम को JMM नेता त्रिभुवन मंडल और डॉ. राजेश सिंह, आशीष गुप्ता बोर्डर द्वारा विजेता कप और एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपविजेता रामगढ़ की टीम को JLKM नेता सलीम अंसारी और रजनी कौर ने 60 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की. इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है. इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: निजी अस्पतालों में मिलीं खामियां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाई फटकार. उल्लंघन पर जुर्माने की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.