न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा पाटन थाना कांड संख्या 120/2026 के मामले में पहले ही विशेष टीम का गठन कर दिया गया था और अब इस मामले में एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखंड, रांची से 21 सितंबर 2026 को प्राप्त पत्र के आधार पर आवेदक मनीष कुमार मेहता के मामले में यह कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है, जिसमें सहदेवा गांव निवासी आवेदक ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हुसैनाबाद को पूर्व में गठित टीम के माध्यम से सभी वर्णित तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच करने तथा आगामी सात दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है.