तिरंगा यात्रा

शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह, के बच्चों ने जादूगोड़ा के सड़कों पर निकाली तिरंगा यात्रा, 500 बच्चों ने लिया हिस्सा

हर घर तिंरगा से मजबूत होगी बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना - ऋषि सारंगी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह, के बच्चों ने जादूगोड़ा के सड़कों पर निकाली तिरंगा यात्रा, 500 बच्चों ने लिया हिस्सा

विद्या शर्मा/न्यूज11  भारत

जादूगोड़ा/डेस्क:  हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जादूगोड़ा  में जागरूकता फैलाने  व देश भक्ति की भावना जन_ जन तक पहुंचाने के  उद्देश्य से शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल धर्मडीह( जादूगोड़ा ) की ओर से उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा  रैली निकाली गई. रैली की अगुवाई स्कूल के निर्देशक मुद्रिका शर्मा ने की. रैली धर्मडीह ,गांधी मार्केट, यूसिल कॉलोनी होते हुए  शिवमन्दिर पहुंचकर समाप्त  हो गईं. हाथों  में तिरंगा  व दिल में देश प्रेम के साथ बच्चों ने अपने घरों में शान से तिरंगा फहराने  व हर घर तिरंगा अभियान  का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर बच्चों ने रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता  व तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया. इस कार्यक्रम से तिरंगे की शान और देशभक्ति के उत्साह से पूरा शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल  धर्मडीह तिरंगामय हो गया व बच्चों में उत्साह देखा गया.

 इस अवसर पर  स्कूल के निर्देशक मुद्रिका शर्मा  ने  बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों समेत बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का अभियान है. यह राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने सभी स्कूलों बच्चों को  आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट करें. तिरंगा वितरण के दौरान   ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से स्कूल गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: जश्न-ए-आजादी पर इतिहास के पन्नों से खास, सिमडेगा में आजादी के पहले ध्वजारोहण का गवाह वर्तमान का हेरिटेज भवन

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम