सुधा-बन्ना ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, कहा, जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीति 

By : Ark Sahuliyar
सुधा-बन्ना ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, कहा, जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी की नीति 

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
मानगो नगर निगम की नव-निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान खड़गे ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत की बधाई दी. मुलाकात के दौरान मानगो नगर निगम के विकास, शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. 

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा गरीब, वंचित और आम जनता के हितों की रक्षा करने वाली रही है. उन्होंने सुधा गुप्ता को मेयर के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

सुधा गुप्ता ने कहा कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही. उन्होंने विश्वास दिलाया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा.

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर काम किया जाएगा. इस अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व ने दोनों नेताओं को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- निर्विरोध महागामा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष चुने गए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निलेश कुमार सिंह 

संबंधित सामग्री

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस जवान को थार से कुचलने के प्रयास मामले में आरोपी को मिली जमानत

मामले के आरोपी ने 30 सितंबर को याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई थी. 

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

रफ्तार का कहर: खड़े ट्रेलर में घुसी हाईवा, चालक-खलासी की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पिचक कर ट्रेलर के पिछले हिस्से में चिपक गया.

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

मां रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए रांची नहीं आ पाएंगे बसंत सोरेन, तबीयत बिगड़ी

बसंत सोरेन तबीयत अधिक खराब होने के कारण वह रांची नहीं आ पाएंगे.

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

रूपी सोरेन के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रूपी सोरेन के निधन पर दुःख जताया है.