न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का कल बुधवार रात करीब 9 बजे रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही राज्यभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी. देर रात रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में लाया गया. आज गुरुवार को करीब 12 बजे रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जायेगा. अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में ही होगा.
मालूम हो बीते कुछ दिनों से रूपी सोरेन की तबीयत खराब थी. सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 18 सितंबर को उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. इसी बीच कल 7 अक्टूबर की रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली.
मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है.
LIVE UPDATES:
मां की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होंगे बसंत सोरेन
रूपी सोरेन के छोटे बेटे बसंत सोरेन तबीयत खराब होने के कारण वह मां के अंतिम दर्शन के लिए झारखंड नहीं आ पाएंगे.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे
सीएम हेमंत सोरेन भी गुरुजी आवास पहुंचे. साथ ही मंत्री इरफान अंसारी भी पहुंचे हैं.
अर्जुन मुंडा और आदित्य साहू पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी पहुंचे.
सांसद ढुल्लू महतो भी पहुंचे
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए गुरुजी आवास पहुंचे हैं.
बेरमो विधायक पहुंचे
बेरमो विधायक अनूप सिंह और पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी पहुंचे हैं.
गुरुजी आवास पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के के लिए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास पहुंची.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहुंचे
रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मोरहाबादी आवास पहुंचे हैं.