संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांडू प्रखंड अंतर्गत महुगांवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति जागरण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरसंग्राम उपविजेता सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक मंटू निराला एवं खैरांचल स्टार रितेश निराला के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत की प्रस्तुति की जायेगी. वहीं पलामू टाइगर अरविन्द जहरीला की म्यूजिशियन टीम अपने वाद्ययंत्रों से समा बांधेंगे.
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से श्री राधा-कृष्ण सेवा समिति के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित किया जाता हैं. इस सेवा समिति के लोगों ने तमाम संगीत प्रेमियों एवं क्षेत्रीय श्रोतागणों से सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनन्द लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.
यह भी पढ़ें: एपीपी जस्टिन सोरेंग को स्थानांतरण पर मिली भावभीनी विदाई, पलामू से गिरिडीह हुआ तबादला