सुरेंद्र बंगाली

25 साल से जेल में बंद सुरेंद्र बंगाली ने रिहाई के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उसके अधिवक्ता से उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी मांगी है.

By : Dipali Kumari
25 साल से जेल में बंद सुरेंद्र बंगाली ने रिहाई के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची में दशकों पहले कुख्यात रहे सुरेंद्र सिंह रौतेला उर्फ सुरेंद्र बंगाली ने रिहाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने उसके अधिवक्ता से उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि सुरेंद्र बंगाली के खिलाफ अब तक कितने आपराधिक मामलों का निपटारा हो चुका है और कितने मामले अभी लंबित हैं. अदालत इस जानकारी के आधार पर मामले की आगे सुनवाई करेगी. अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी.

सुरेंद्र बंगाली की रिहाई की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने सुनवाई की. जेल में बंद सुरेंद्र बंगाली ने झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें, जिसमें राज्य सरकार को उसकी प्री-मेच्योर रिलीज पर छह महीने के भीतर विचार करने का निर्देश दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट का रुख करने से पहले सुरेंद्र बंगाली तीन बार रिहाई की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट पहुंच चुका है. उसकी याचिकाओं पर जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ लंबित और निपटाए जा चुके आपराधिक मामलों की जानकारी मांगी है. 

हत्या के मामले में सुनाई गयी थी फांसी की सजा

सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया था कि 1984 में बनी निति के आधार पर सुरेंद्र बंगाली को सजा पूरी करने और अन्य तथ्यों को देखते हुए रिहा (प्री मेच्योर रिलीज) करने पर छह महीने में विचार करे. दरअसल रांची सिविल कोर्ट ने लालपुर थाना के कांड संख्या-31/1996 में हत्या से जुड़े मामले में सुरेंद्र सिंह बंगाली को दोषी करार देने के बाद सुरेंद्र बंगाली को फांसी की सजा सुनायी थी.  लेकिन इस बीच वर्ष 2001 में सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र बंगाली की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था. जिसके बाद से सुरेंद्र बंगाली जेल की सलाखों के पीछे है. 
करीब 25 साल से ज्यादा समय तक अपने जुर्म की सजा काटने के बाद सुरेंद्र बंगाली ने अपनी रिहाई के लिए शीर्ष अदालत में गुहार लगाई है. राज्य सजा पुनरीक्षण बोर्ड ने सुरेंद्र बंगाली की रिहाई के आवेदन पर निर्णय नहीं लिया गया था और उसकी रिहाई की मांग ठुकरा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन तक झारखंड में झमाझम बारिश, आज और कल कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.