पहाड़ी मंदिर

सावन की अंतिम सोमवारी:  रांची के पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब, 1000 से अधिक जवान तैनात 

मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

By : Dipali Kumari
सावन की अंतिम सोमवारी:  रांची के पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब, 1000 से अधिक जवान तैनात 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
सावन की अंतिम सोमवारी पर आज राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. अरघा के माध्यम से श्रद्धालु लगातार कतारबद्ध होकर जलार्पण कर रहे हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की भी संभावना है.

इधर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है. रांची पुलिस ने मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पहाड़ी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 1000 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. मंदिर के मुख्य द्वार, सीढ़ियों, गर्भगृह और मेला क्षेत्र में जवानों को तैनात किया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ पॉकेटमारी, छेड़खानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: देवघर: अंतिम सोमवारी पर बाबा धाम में उमड़ी कांवरियों की भारी भीड़, प्रशासन अलर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.