स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू को लेकर पलामू में अलर्ट, अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में सुरक्षित रखे गए बेड

रांची  में स्वाइन फ्लू के मरीज पाए जाने के बाद पलामू जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

By : Ark Sahuliyar
स्वाइन फ्लू को लेकर पलामू में अलर्ट, अस्पतालों के आइसोलेशन वार्डों में सुरक्षित रखे गए बेड

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
रांची  में स्वाइन फ्लू के मरीज पाए जाने के बाद पलामू जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने पलामू जिला अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों, उपाधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

आइसोलेशन वार्डों में तय की गई बेडों की संख्या
स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन द्वारा अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में विशेष व्यवस्था की गई है. एमएमसीएच पलामू में 10 बेड, हुसैनाबाद व छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पतालों में 05-05 बेड तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 05-05 बेड सुरक्षित रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
सिविल सर्जन अनिल श्रीवास्तव ने निर्देश पत्र जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य संस्थानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रांची में मामले सामने आने के बाद एहतियातन पलामू में भी बेड सुरक्षित कर तैयारियां पूरी की जा रही हैं ताकि मरीजों का त्वरित इलाज किया जा सके.