JPSC आंदोलन

रांची: सरकार के साथ छात्रों के दूसरे गुट की वार्ता समाप्त, नहीं बन पाई सहमति

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के दूसरे गुट का सरकार के साथ वार्ता समाप्त हो गयी है.

By : Dipali Kumari
रांची: सरकार के साथ छात्रों के दूसरे गुट की वार्ता समाप्त, नहीं बन पाई सहमति

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 JPSC-JSSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के दूसरे गुट (देवेंद्रनाथ महतो गुट) का सरकार के साथ वार्ता समाप्त हो गयी है. 8 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से बातचीत की. सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडे सिंह, चमरा लिंडा और संजय यादव मौजूद रहे. रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच करीब एक घंटे तक वार्ता हुई. इस वार्ता में छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा.

हालांकि इस वार्ता का एक बार फिर से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. जिस वजह से जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएलकेएम का आंदोलन जारी रहेगा. इधर सरकार ने इस मुद्दे पर राज्यभर के छात्रों का सुझाव लेने के लिए एक ईमेल आईडी Jpsc.jssc.feedback@gmail.com  जारी किया है. सरकार का कहना है कि जो छात्र दूर दराज से रांची नहीं आ पा रहे हैं वह अपनी शिकायत और तमाम सुझाव इस ईमेल पर साझा कर सकते हैं. छात्र ईमेल आईडी के माध्यम से सरकार तक अपना सुझाव पहुंचा सकते हैं. 

बताया जा रहा है कि एनएसयूआई और आदिवासी छात्र संगठन से जुड़े छात्र प्रतिनिधि भी सरकार के साथ बातचीत करेगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि अभी स्टेट गेस्ट हाउस में छात्रों से बैठकों का दौर जारी रहेगा.

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.