डोडा की अवैध तस्करी

631 किलो डोडा की अवैध तस्करी मामले में तमिलनाडु निवासी के. सरथ कुमार को 20 साल की कठोर कारावास की सजा

लगाया गया 4 लाख रुपए का जुर्माना 

By : Ark Sahuliyar
631 किलो डोडा की अवैध तस्करी मामले में तमिलनाडु निवासी के. सरथ कुमार को 20 साल की कठोर कारावास की सजा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
631 किलो डोडा की अवैध तस्करी करने के मामले में तमिलनाडु राज्य निवासी के. सरथ कुमार को 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना नहीं भरने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. न्याययुक्त एके मिश्रा की कोर्ट ने यह सजा सुनाई.

बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी से भूसुर रिंग रोड की तरफ एक बोलेरो पिकअप वैन से डोडा की तस्करी की जा रही है. सूचना पर खरसिदाग थाना की पुलिस ने 20 मार्च 2025 को सड़क पर चेकिंग लगाया. उसी दौरान खूंटी की ओर से आ रही एक पिकअप वैन को रोका गया. जिसकी तलाशी लेने पर 40 बोरा डोडा बरामद किया गया. 

वहीं, पीकअप गाड़ी के मालिक सह ड्राइवर के. सरथ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पूछताछ में चालक सह वाहन मालिक के. सारथ कुमार ने स्वीकार किया था कि वह डोडा को खूंटी के अकटा गांव से लोड कर कोलकाता ले जा रहा था. जिसके लिए उससे 20,000 रुपये में डील हुई थी.

यह भी पढ़ें- रिश्वतकांड के आरोपी अमीन गणेश महतो को बेल देने से इनकार, ACB कोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.