मुठभेड़

टंडवा पुलिस का राहुल दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ जिसमें राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी हुआ घायल

पुलिसिया कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी घायल हुआ है. उसे गंभीर हालत में हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

By : Pramod Kumar
टंडवा पुलिस का राहुल दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ जिसमें राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी हुआ घायल

न्यूज11  भारत

टंडवा/डेस्क: टंडवा पुलिस का राहुल दुबे गैंग के साथ मुठभेड़ हो गई है, जिसमें राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी के घायल होने की सूचना है. चतरा के टंडवा कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच आज तड़के भीषण मुठभेड़ हुई है. चतरा एसपी ने पुष्टि की है कि सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई इस पुलिसिया कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी घायल हुआ है. उसे गंभीर हालत में हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पूरी स्थिति का जायजा लेने के लिए एसपी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को ही इसी गैंग के चार नकाबपोश अपराधियों ने चंद्रगुप्त कोल परियोजना की 'सुशी इंफ्रा कंपनी' के दफ्तर में घुसकर करीब 20 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की थी. उस दुस्साहसिक हमले में एसआईएस (SIS) का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था. वारदात के बाद अपराधियों ने पर्चा छोड़कर जिम्मेदारी ली थी. उसी घटना के बाद से टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके परिणामस्वरूप आज तड़के यह एनकाउंटर हुआ है.

यह भी पढ़ें: सरकार आती-जाती रहेगी, लेकिन राज्य के हित का नुकसान नहीं होना चाहिए - वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.