संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र के छेछानी टोला निवासी कृपा शंकर पांडे के 28 वर्षीय पुत्र प्रणव पांडे ने बीती रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक प्रणव पांडे चियांकी हेरिटेज स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. परिजनों के अनुसार, वे स्वभाव से काफी शांत प्रवृत्ति के थे. सोमवार की रात किसी बात को लेकर वे मानसिक तनाव में थे, इसी दौरान उन्होंने घर में फांसी लगा ली. गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुँच कर सदर थाना पुलिस भी इस मामले की गहन जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों के ऊपर बने अवदाब के असर से हो रही जोरदार बारिश