न्यूज11 भारत
मांडर/डेस्क: कंदरी मोड़ स्थित ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर में शिक्षक दिवस बेहद गरिमामयी और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया. भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया. समारोह के दौरान सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तव्य में कहा "शिक्षक न केवल किताबी ज्ञान देने वाले माध्यम हैं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के चरित्र का निर्माण कर समाज को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी हैं. वे हमारी गलतियों को सुधार कर जीवन के हर मोड़ पर आने वाली सभी कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देते हैं." इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई.