हाथियों का आतंक

भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाथियों से प्रभावित 10 किसानों को मिला मुआवजा, चेक पाकर खिले चेहरे

मुआवजा राशि के चेक का वितरण प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा एवं वनरक्षी अकील अहमद ने किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाथियों से प्रभावित 10 किसानों को मिला मुआवजा, चेक पाकर खिले चेहरे

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: गुमला वन क्षेत्र के अंतर्गत भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों में हाथियों के उत्पात से घर और फसल क्षतिग्रस्त होने वाले ग्रामीणों को वन विभाग की ओर से राहत देते हुए बुधवार को वन परिसर गुमला में हाथी प्रभावित कुल 10 किसानों के बीच नुकसान के एवज में मुआवजा राशि का चेक वितरित किया गया.मुआवजा राशि के चेक का वितरण प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा एवं वनरक्षी अकील अहमद ने किया.चेक मिलने के बाद प्रभावित किसानों के चेहरे पर खुशी और राहत नजर आई.

लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे किसानों ने राशि मिलने पर राहत की सांस ली और वन विभाग के प्रति आभार जताया.इस मौके पर प्रभारी वनपाल राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हाथियों द्वारा ग्रामीणों के घरों और किसानों की फसलों को पहुंचाए गए नुकसान का वन विभाग लगातार आकलन कर रहा है.उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण में कुछ विलंब जरूर हुआ है,लेकिन विभाग द्वारा नुकसान के आकलन के आधार पर पात्र पीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है.उन्होंने बताया कि जिन प्रभावित किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है,उनके मामलों की विभागीय स्तर पर प्रक्रिया जारी है.

प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा.उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों के गांव में प्रवेश करने की स्थिति में सावधानी बरतने तथा इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की.मुआवजा वितरण के दौरान लाभुक किसानों में उत्साह का माहौल रहा.किसानों ने उम्मीद जताई कि हाथियों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए वन विभाग भविष्य में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करेगा.मौके पर वनरक्षी अकील अहमद,जगजीवन सिंह,नंदकिशोर सिंह, सुभाष उरांव,रमजान अंसारी,महाननिया उरांइन,मुस्लिम अंसारी,पुष्मनी मुंडा,खोईरा उरांव,बंदे उरांव,सुरेश ठाकुर,रुचि उरांइन सहित अन्य लाभुक मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो से 3 साल बाद घर लौटेगी 12 वर्षीय रजनी, ओडिशा की ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ टीम ने खोजा परिवार

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम