एप्रोच पथ और फ्लाईओवर का शिलान्यास

पलामू सांसद के अथक प्रयास से अब सिंगरा मोड़ पर कोयल नदी पुल के एप्रोच पथ और फ्लाईओवर का शिलान्यास कल

सांसद व विधायक रहेंगे मौजूद 

By : Ark Sahuliyar
पलामू सांसद के अथक प्रयास से अब सिंगरा मोड़ पर कोयल नदी पुल के एप्रोच पथ और फ्लाईओवर का शिलान्यास कल

न्यूज11 भारत
पलामू
/डेस्क: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सिंगरा मोड़ पर चेड़ाबार और सिंगरा के बीच कोयल नदी पर बने पुल के एप्रोच पथ तथा फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का भव्य शिलान्यास कार्यक्रम कल यानी 23 जून 2026, दिन मंगलवार को दोपहर 01:30 बजे के आसपास आयोजित होने जा रहा है. 

बता दें कि विगत 12 वर्षो से अधूरा पड़ा यह पुल अप्रोच रोड की वजह से राहगीर सहित आस पास कई गाँव के ग्रामीण भी परेशान होते रहें हैं. अब जा कर उनकी समस्याओं का निदान होने जा रहा है. वहीं,  स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बताया कि इस फ्लाईओवर और एप्रोच पथ के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और आवागमन काफी सुगम हो जाएगा.

इस शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम उपस्थित रहेंगे, जिनके अथक प्रयासों और निरंतर परिश्रम से इस महत्वपूर्ण योजना को मंजूरी मिली है. उनके साथ विशिष्ट अतिथियों में स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर तथा भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे. यह परियोजना पलामू संसदीय क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- धनबाद: बाईक चोर गिरोह का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 13 बाईक बरामद 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.