2 मार्च को बहरागोडा में आयोजित होगा 10 वां सामूहिक विवाह समारोह - डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

By : News11 Bharat
2 मार्च को बहरागोडा में आयोजित होगा 10 वां सामूहिक विवाह समारोह - डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: 2 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोडा में 10 वाँ सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा . इस विवाह समारोह में अत्यंत ग़रीब परिवार के बेटियों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा . अलग-अलग मंडपों में वैदिक रीति से पंडितों के द्वारा विवाह संपन्न कराया जाएगा . हज़ारों अतिथियों की उपस्थिति में बेटियों का धूमधाम से विवाह होगा . आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत होने वाले विवाह समारोह में बेटियों को दैनंदिन उपयोग की बस्तुयें भेंट की जाएगी . बहरागोडा में आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम की बैठक में सामूहिक विवाह की तिथि निर्धारित की गई . सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विगत 9 वर्षों से बहरागोडा में अत्यंत ग़रीब एवं ज़रूरतमंद परिवारों के बेटियों का गरिमा के साथ विवाह कराया जाता है . अबतक 205 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है .धन की कमी के कारण किसी बेटी के विवाह में अड़चन न आए, इसलिए इस प्रकार का सामाजिक कार्यक्रम का हम आयोजन कर रहे हैं . इस विवाह समारोह की सम्पूर्ण तैयारी महिलाओं एवं युवाओं की देखरेख में होगा . बैठक को चंडी चरण साव, रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, अर्धेंदु प्रहाराज, बाप्तू साव,मिठू साव, देवाशीष दास ,श्रीवत्स घोष ने भी संबोधित किया .संचालन राज कुमार कर ने किया.  बैठक में मुख्य रूप से भक्तिश्री पंडा,उत्पल पैरा,कमल कांत सिंह,  प्रबोध पाल, मिहिर दलाई, अपूर्व सुंदर दास,बिना पात्र,अर्चना दास, डोली मुर्मू, मंजुला पोलाई,कल्पना सीट, पंकज माईती, नंदलाल संतरा,सुभाष  पात्र,तरुण बेरा,शांति गिरी,सुनील पैरा,सत्यबान पैरा,मानिक राय,ओमप्रकाश पकाई  उपस्थित थे .

यह भी पढ़ें: कोल फील्ड मज़दूर यूनियन की अहम बैठक, 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बनी रणनीति

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव