न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मोराबादी प्राइम पार्क के पास एक काला थार (Thar) से पुलिस कर्मी को धक्का मारने का मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है. मामले में लालपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि थार कार पर कंप्लीट ब्लैक फिल्म लगी हुआ थी. विंडशील्ड टूटा हुआ था और पीछे नंबर को मिट्टी लगा कर छुपाया हुआ था. मंगलवार को पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा रोक कर चेक करने का जब प्रयास किया गया तब थार चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी भगाते हुए पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक को टक्कर मार दी थी
यह भी पढ़ें: दुबई से प्रवासी श्रमिक का पार्थिव शरीर स्वदेश लाने की मांग, नागेन्द्र महतो ने विदेश मंत्री से किया हस्तक्षेप का आग्रह