प्रशासनिक कार्रवाई

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पारगामा में प्रशासन ने चलावाया बुलडोजर, तोड़े घर व बकरी शेड

लंबे समय से ग्रामीण इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कर रहे थे मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पारगामा में प्रशासन ने चलावाया बुलडोजर, तोड़े घर व बकरी शेड

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चला ही दिया. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड के परगामा पंचायत में गरामस्थान (पूजा स्थल) की सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ध्वस्त कर दिया. लंबे समय से ग्रामीण इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग कर रहे थे. मौजा परगामा, थाना संख्या-86, खाता संख्या-230, प्लोट संख्या-470 स्थित गरामस्थान की 17 डिसमिल सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया.

उक्त भूमि पर बूढ़ी महतो और प्रल्हाद महतो द्वारा बकरी शेड और पीएम आवाज का अवैध निर्माण कराया गया था. एक वर्ष पूर्व ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने जांच की. अंचल, अनुमंडल और जिला स्तर पर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने तथा अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की.

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अंचल निरीक्षक कुणाल कुमार शर्मा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे, जबकि प्रभारी सीओ अभय कुमार द्विवेदी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते रहे. विधी-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नीमडीह थाना पुलिस भी मौके पर तैनात रही और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

ग्रामीणों ने बताया कि गरामस्थान गांव का धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल है, जिस पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही थी. प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया.सीओ में कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. वहीं परगामा के ग्रामीणों को उम्मीद है कि अतिक्रमण हटने के बाद गरामस्थान की भूमि का उपयोग अब अपने मूल धार्मिक और सार्वजनिक उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा. अब लोगो का निगाहे टिकी हुई है कि अगला बुलडोजर कहा चलेगा, वैसे तो और भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा है पर बुलडोजर केवल बूढ़ी महतो पर या आगे भी जारी रहेगा बुलडोजर करवाई ये देखने वाली बात होगी.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने सामान्य शाखा का किया औचक निरीक्षण, विभिन्न पंजियों एवं संचिकाओं का किया अवलोकन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.