भरनो के कुम्हरों दूरमी टंगरा में अगहन जतरा का हुआ आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारन होरो हुए शामिल

By : News11 Bharat
भरनो के कुम्हरों दूरमी टंगरा में अगहन जतरा का हुआ आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारन होरो हुए शामिल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:भरनो प्रखण्ड के एनएन 23 राँची गुमला मुख्य मार्ग के किनारे कुम्हरो स्थित दुरमी टंगरा में जतरा कमिटी के अध्यक्ष जयराम उरांव के नेतृव में मंगलवार की शाम अगहन जतरा का आयोजन किया गया,जहां मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारन होरो,थाना प्रभारी कंचन प्रजापति,नगड़ी प्रमुख मधुवा कच्छप,भरनो प्रमुख पारस नाथ उरांव,जतरा समिति के अध्यक्ष जयराम उरांव,पहान दिनेश उरांव,पुजार जगरनाथ उरांव,पूर्व मुखिया मुकेश उरांव,मुखिया जयराम उरांव,प्रकाश उरांव,पंसस बिरसा उरांव सहित कई लोग शामिल हुए और सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जतरा का उद्घाटन किया.मौके पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने कहा कि जतरा हमारी पूर्वजों की परम्परा कला संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती है,इस जतरा के माध्यम से आसपास के लोग एक दूसरे से मिलते जुलते हैं और अपना सुख दुःख बाटते हैं,उन्होंने सभी शांतिपूर्ण माहौल से जतरा सम्पन्न कराने की अपील की.उन्होंने सभी को नशापान से दूर रहने की अपील की. वहीं मौके पर जतरा कमिटी के अध्यक्ष जयराम उरांव ने कहा कि जतरा हमारे पूर्वजों की धरोहर,इसे हम सभी को बचाये रखने की जरूरत है.जतरा हमारी संस्कृति,परंपरा और रीति रिवाज से जुड़ा है.मौके पर पूर्व मुखिया मुकेश उरांव सहित अन्य लोगो ने भी अपनी अपनी बिचारो को व्यक्त किया.वही रंगीला ग्रुप के कलाकरों ने एक से बढ़कर एक डांस प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया.इस जतरा में आसपास के कई गांवों खोड़हा दल के लोग गाजे बाजे के साथ जतरा में शामिल होकर अपनी अपनी कला संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार गीत नृत्य प्रस्तुत किया.वहीं जतरा कमिटी के द्वारा सभी खोड़हा दल के सदस्यों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया.मौके पर अभिषेक लकड़ा,जॉनसन बड़ा,आशीष नाथ शाहदेव,कपिल गोप,मनसा उरांव,रंजीत उरांव,दिलीप उरांव,शनि उरांव,जयदीप उरांव,पण्डरु उरांव,रामा उरांव,सुलेन्द्र उरांव,पंकज लोहरा,दिनेश उरांव,रविन्द्र उरांव,जगरनाथ उरांव,रेंगा उरांव,कपिल बड़ाइक,संजय महली,प्रदीप उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सोनाराम सिंकू ने दो सड़कों का किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया