न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों पर पुलिस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा की गई गुंडागर्दी का कड़ा विरोध किया. झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कई जिलों में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने हमला किया और पुलिस भी उनका साथ देती रही. प्रतुल ने कहा की पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यह छात्र संविधान में दिए अधिकारों के अनुसार पुतला दहन कर रहे थे. इस बर्बरता के खिलाफ भाजपा खामोश नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेगी.
यह भी पढ़ें- रणक्षेत्र बना रांची LIVE: JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच और JMM कार्यकर्ताओं के बीच झड़प