भाजपा किसान मोर्चा

भाजपा किसान मोर्चा ने दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का किया आयोजन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत आज दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किया गया

By : Ark Sahuliyar
भाजपा किसान मोर्चा ने दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का किया आयोजन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास के विकास के जनकल्याण के कार्यक्रम के तहत आज दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र रांची में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री भाजपा अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की खेती तकनीक, संस्कृति खान पान आदि को अपना रही है. जिसका पूरा श्रेय हमारे किसान भाइयों को जाता है जो दिन रात मेहनत कर हमारा पेट भरते है. उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए भारत सरकार के तरफ से कई पहल की जा रही है. जिसका फल हमारे किसान भाइयों को उठाना चाहिए. कार्यक्रम में दिव्यायन के स्वामी भवेशानंद, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, भाजपा रांची जिला महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील फाउंडेशन, नोआमुंडी द्वारा श्रवण बाधित बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु सार्थक पहल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.