संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के छेछानी गांव में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए एक युवक की कुएं से शव मिला. युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के टरिया पंचायत के भालोगाडी निवासी चंदन कुमार साव (25) पिता बिहारी साव के रूप में हुई है. पुलिस हत्या या हादसा एंगल पर जांच कर रही है. डेड बॉडी का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार सुबह 11 बजे किया गया. परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को कुएं में डाल देने का आरोप लगाया है
इधर जानकारी मिली है कि पुलिस कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है. स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है. चंदन महाराष्ट्र में रहकर पोकलेन चलाता था. शनिवार सुबह में घर आया था. छेछानी गांव में शाम के समय जन्माष्टमी पूजा को लेकर निकले जुलूस में शामिल होने के लिए उसके दोस्तों ने बुलाया था. छेछानी गांव युवक के घर से 2 किलोमीटर दूर है.
जुलूस खत्म होने के बाद चंदन जब अपने घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई. परिजनों ने उसके दोस्तों दीपक साव, रवि साव, कृष्णा साव, मोहित साव से पूछताछ शुरू की. दबाव बनाया तो दोस्तों ने चंदन की डेड बॉडी जुलूस वाली रूट से सटे कुएं से झगड़ के सहारे निकाला. शनिवार देर रात 1 बजे शव मिला.
यह भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया गहरा शोक