हाई कोर्ट न्यूज

बोकारो लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में DNA की CFSL जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में की गयी पेश

पुलिस ने एक कंकाल किया था बरामद, उसी की सत्यता के लिए माता-पिता का डीएनए टेस्ट कराया गया

By : Pramod Kumar
बोकारो लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में DNA की CFSL जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में की गयी पेश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बोकारो की लापता युवती पुष्पा कुमारी मामले में झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान DNA की CFSL जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में पेश की गई. रिपोर्ट को लेकर प्रार्थी के अधिवक्ता ने बताया कि Clarification के लिए अगले तिथि में सुनवाई होगी. बता दें कि युवती के माता-पिता का DNA सैंपल AIIMS देवघर से CFSL कोलकाता भेजा गया था. सुनवाई के दौरान SIT की टीम उपस्थित रही. 

बता दें कि बोकारो की 18 वर्षीय युवती जुलाई 2025 से लापता है. थाना में शिकायत के बाद भी पुलिस पर आरोप है कि वह गंभीरता नहीं दिखा रही है. जिसके बाद मां ने झारखंड हाईकोर्ट में हेबियस कॉर्पस दायर किया है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की जांच में 24 घंटों में एक कंकाल बरामद किया गया था. इसी की सत्यता के लिए माता-पिता का डीएनए सैम्पल लिया गया था. अब मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी. न्यायाधीश एस एन प्रसाद और न्यायाधीश पी के श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई.

न्यायाधीश एस एन प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ में हुई सुनवाई

यह भी पढ़ें: लकड़ी चुनने के विवाद में 45 वर्षीय महिला को लाठी-डंडों से पीटा गया, हालत गंभीर, एमएमसीएच में चल रहा इलाज

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.