रक्षाबंधन

हैंड मेड राखी से सजा समाहरणालय, रांची की छात्राओं ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद और उपहार

उपायुक्त ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया और शिक्षा को जीवन का सशक्त माध्यम बनाने का दिया मंत्र

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हैंड मेड राखी से सजा समाहरणालय, रांची की छात्राओं ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद और उपहार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची,  मंजूनाथ भजन्त्री को राखी (हैंड मेड ) बांधकर रक्षाबंधन के पावन पर्व को प्रशासनिक परिसर में भी जीवंत बना दिया.   उपायुक्त भजन्त्री ने आत्मीयता से छात्रा की राखी बांधवाई. उन्होंने बच्ची से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया और कहा कि शिक्षा ही उनके जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है.  

इस मौके पर उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर बच्चा बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके.   छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बाँधी. इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज एवं सम्बंधित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: परिसीमन को लेकर दो खेमों में बंटा आदिवासी समाज, एक बार फिर उठने लगा सरना-ईसाई का मुद्दा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.