न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जाने वाले सड़क पर मंगता मिंज के खेत में बनी पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीण उस पुलिया से पैदल पार होने से भी परहेज कर रहे हैं. सड़क पर दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं.आवागमन बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कोलपोटका पंचायत के पूर्व मुखिया जोलजश कुजूर ने बताया कि उक्त पुलिया पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और धंसने के कगार पर है. यदि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ग्रामीण सड़क पर नए पुलिया का निर्माण कराने तथा सड़क पर आवागमन सुरक्षित ढंग से कराने की माँग की है.
यह भी पढ़ें: घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत खम्भिया गांव में बिना अनुमति योजना स्थल बदलकर पुल बनाने की जांच शुरू