धनबाद मेयर मेयर संजीव सिंह ने उठाए सवाल

डीसीए की वर्तमान कमेटी को नीतिगत फैसले का अधिकार नहीं, एक माह में AGM बुलाकर साबित करें बहुमत : मेयर संजीव सिंह

124 सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव के बाद कमेटी अल्पमत में, क्रिकेट संस्था को ‘जेबी संस्था’ नहीं बनने देंगे - मेयर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डीसीए की वर्तमान कमेटी को नीतिगत फैसले का अधिकार नहीं, एक माह में AGM बुलाकर साबित करें बहुमत : मेयर संजीव सिंह

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) की वर्तमान कमेटी पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि 124 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दिए जाने के बाद समिति नैतिक और लोकतांत्रिक रूप से अल्पमत में आ चुकी है. ऐसी स्थिति में वर्तमान कमेटी द्वारा किसी भी प्रकार का नीतिगत निर्णय लेना पूरी तरह अनुचित है.
मीडिया को जारी अपने वक्तव्य में मेयर संजीव सिंह ने कहा कि डीसीए में व्याप्त अनियमितताओं, वित्तीय गड़बड़ियों और कुछ लोगों द्वारा संस्था पर कब्जा करने के प्रयासों के विरुद्ध पिछले कई महीनों से सदस्य और धनबाद के पूर्व खिलाड़ी लगातार आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि लगभग 200 सदस्यों वाली डीसीए कमेटी में 124 सदस्यों ने विशेष आमसभा बुलाने की मांग करते हुए वर्तमान कमेटी पर अविश्वास जताया है, जिसका पत्र 21 जून 2026 को डीसीए को सौंपा जा चुका है.

मेयर ने आरोप लगाया कि संविधान के अनुसार एक माह के भीतर विशेष आमसभा बुलाना अनिवार्य है, लेकिन इसके बजाय 26 जून को वर्तमान कमेटी ने प्रबंध समिति की बैठक कर सहायक सचिव धर्मेंद्र कुमार को समिति से बाहर कर दिया तथा संयुक्त सचिव बालेश्वर झा को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया. उन्होंने कहा कि जब समिति स्वयं बहुमत खो चुकी है, तब इस प्रकार की कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है.

संजीव सिंह ने कहा कि वर्तमान कमेटी को चाहिए कि वह अविलंब विशेष आमसभा बुलाकर अपना बहुमत सिद्ध करे, अन्यथा समिति को भंग कर निष्पक्ष चुनाव कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अल्पमत में रहते हुए किसी भी प्रकार के नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार वर्तमान कमेटी को नहीं है.

मेयर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता धनबाद में क्रिकेट का विकास है. उन्होंने कहा, “क्रिकेट के विकास में जो भी बाधा बनेगा, उसे हटाया जाएगा. डीसीए की गतिविधियों पर मेरी पूरी नजर है. जिन सदस्यों ने अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है, मैं उनके साथ मजबूती से खड़ा हूं. डीसीए को किसी की निजी जागीर नहीं बनने दिया जाएगा. पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी.” उन्होंने कहा कि डीसीए में पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सभी क्रिकेट प्रेमियों एवं सदस्यों के हितों की रक्षा की जाएगी तथा संस्था को नियमों के अनुरूप संचालित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: एक और दमदार टीम पहुंची सेमीफाइनल में , कड़े मुकाबले में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.