दीक्षांत समारोह

राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

विभिन्न संकायों के कुल 1600 विद्यार्थियों को किया गया डिग्री प्रदान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राज्यपाल संतोष गंगवार की उपस्थिति में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. समारोह में विभिन्न संकायों के कुल 1600 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं तथा मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया. 

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और डिग्री का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया. राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि यह छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक है. उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहकर रोजगार सृजित करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नशामुक्त परिसर विकसित करने और शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि शिक्षित, सक्षम और जिम्मेदार युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं. समारोह में कुलपति पीके पाणी, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र- छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें: डुमरी अनुमंडल परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रथ को दिखाई गई हरी झंडी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.