महिला से दुष्कर्म

हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में हाई कोर्ट में फिर हुई सुनवाई

सुनवाई के दौरान गृह सचिव वंदना दाडेल उपस्थित रहीं

By : Ark Sahuliyar
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में हाई कोर्ट में फिर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में कांस्टेबल द्वारा महिला से दुष्कर्म करने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में फिर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान गृह सचिव वंदना दाडेल उपस्थित रहीं. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में 3 पुलिसकर्मियों को ससपेंड किया गया है. तीनों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. रंजीत महतो, वारिस कच्छप और रेणु बेंजामिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. महिला की सुरक्षा के लिए लिए 6 कॉन्स्टेबल को लगाया गया है, जिसमें 3 महिला और 3 पुरूष कॉन्स्टेबल शामिल हैं. सुनवाई के दौरान FIR की कॉपी हाई कोर्ट में पेश किया गया. 

कोर्ट ने जताई आपत्ति
आरोपियों पर BNS के स्थान पर IPC की लगाए गए धाराओं पर कोर्ट ने आपत्ति जताई. जामताड़ा केस का जिक्र करते हुए राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि 2023 से केंद्र को महिला को डिपोर्ट करने के लिए राज्य सरकार ने कई बार पत्र लिखा है, जिसका जवाब आज तक केंद्र से नहीं आया. जिसपर केंद्र की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा  गया. मामले में केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. कोर्ट ने महिला को हर प्रकार का बेसिक सुविधा देने का निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई. 15 अक्टूबर को मामले की अगली सुनवाई होगी. 

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

संबंधित सामग्री

10 दिनों में ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; SIT के 33 पुलिसकर्मी सम्मानित

10 दिनों में ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार; SIT के 33 पुलिसकर्मी सम्मानित

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने SIT में शामिल 33 पुलिस पदाधिकारियों, जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया<br/>

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

जामताड़ा में दुर्गापूजा को लेकर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने कमर कसी

बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ/डीएसपी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी, CISF की संयुक्त छापामारी में 5 अवैध कोयला लदे हाईवा वाहन जब्त

लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर मगध सीसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसफ और बालूमाथ अमरवाडीह पुलिस पिकेट की संयुक्त कार्रवाई

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने कोलकाता में दर्ज कराया जीरो FIR

रांची सीआईपी में इंटर्न छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीडिता ने आरोप लगाया कि पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी राहुल कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.