रथयात्रा

पाकुड़ में ऐतिहासिक उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

पाकुड़ जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार से भी हजारों श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ में ऐतिहासिक उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक परंपरा का प्रतीक उल्टा रथ यात्रा इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ निकाली गई. इस अवसर पर पाकुड़ जिला ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और बिहार से भी हजारों श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे.

स्थानीय राजबाड़ी मैदान से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के भव्य रथ को गाजे-बाजे, शंखध्वनि और जयकारों के बीच पूरे शहर का भ्रमण कराया गया. रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचते नजर आए. शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया और मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही.

मान्यता है कि पाकुड़ राज के प्रथम राजा स्वर्गीय पृथ्वीचंद्र साही ने वर्ष 1697 में इस रथ यात्रा की शुरुआत की थी. तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है और आज भी हर वर्ष शाही रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है.

रथ यात्रा के अवसर पर स्थानीय रथ मेला मैदान में भव्य मेले और सर्कस का भी आयोजन किया गया है. यह मेला पूरे एक महीने तक चलता है, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, मनोरंजन और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने पहुंचते हैं. आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का यह अनूठा संगम हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा.

यह भी पढ़ें: NH 22 के बीच सड़कों से बह रहा  बरसात का पानी, सड़क के दोनों ओर नालियों के बाद परेशानी

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई