केंद्रीय प्रतिनियुक्ति

झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारी अन्नेषु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किया विरमित

IPS अन्नेषु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारी अन्नेषु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किया विरमित

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी अन्नेषु विजयालक्ष्मी (2006 बैच) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर योगदान देने के लिए विरमित कर दिया है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची द्वारा अधिसूचना संख्या-3120/सी., दिनांक 21 जुलाई 2026 जारी की गई है. यह निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्रांक 1-21017/01/2026-IPS.III, दिनांक 1 जून 2026 के आलोक में लिया गया है.

अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में झारखंड में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत अन्नेषु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. उन्हें अपने वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित माना जाएगा. जारी गत्यादेश के अनुसार, संबंधित अधिकारी को सीआरपीएफ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर शीघ्र योगदान देने के लिए औपचारिक रूप से विरमित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने IPS अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर किया विरमित

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.