जितिया

चाईबासा सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जितिया, पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं का व्रत

पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज जितिया पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.

By : Ark Sahuliyar
चाईबासा सहित पूरे पश्चिमी सिंहभूम में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा जितिया, पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं का व्रत

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले में आज जितिया पर्व पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. पुत्र की प्राप्ति और पुत्र की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि की कामना को लेकर विवाहित महिलाओं द्वारा यह कठिन निर्जला व्रत रखा गया है.चाईबासा, चक्रधरपुर सहित जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुबह से ही मंदिरों और तालाबों के किनारे महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा. विशेष रूप से चाईबासा के शहरी क्षेत्र बड़ा नीमडीह में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, जहां सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई.

मान्यताओं के अनुसार जितिया व्रत संतान, विशेषकर पुत्र की मंगल कामना के लिए किया जाता है. इस दिन माताएं पूरे दिन बिना अन्न-जल के रहकर शाम को जितिया महाराज की कथा सुनती हैं और विधिवत पूजा करती हैं.

जिले में जितिया को लेकर बाजारों में भी रौनक रही. पूजन सामग्री, फल-फूल और नई साड़ियों की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी. पारंपरिक गीतों और लोक मान्यताओं के साथ मनाया जा रहा यह पर्व मातृत्व के प्रेम और त्याग का प्रतीक माना जाता है.