खेलकूद

भरनो प्रखंड के मलगो जंगलीटोली में पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए विधायक

सरना क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी हॉकी टूर्नामेंट का समापन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के मलगो जंगलीटोली में पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल हुए विधायक

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के मलगो जंगलीटोली स्थित खेल मैदान में सरना क्लब के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय जोड़ा खस्सी हॉकी टूर्नामेंट का समापन किया गया.फाइनल मैच में स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मैच का शुभारंभ कराया.इससे पूर्व समिति के द्वारा अतिथियों को पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.इस अवसर पर विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए.उन्होंने कहा कि खेल में जीतने वाला सिकंदर होता है,लेकिन हारने वाला खिलाड़ी भी अपने संघर्ष और प्रयास के कारण सम्मान का पात्र होता है.उन्होंने कहा कि सरना क्लब के युवाओं द्वारा हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन करना सराहनीय पहल है,क्योंकि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और निखारने का अवसर मिलता है.विधायक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी युवा बेहतर भविष्य बना सकते हैं.इसके लिए खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास,अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा.उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया.

इस हॉकी टूर्नामेंट में कुल 64 टीमों ने हिस्सा लिया.टूर्नामेंट का फाइनल मैच हॉकी क्लब बालसरिंग, रांची बनाम हॉकी क्लब रुगुटोली,लापुंग टीम के बीच खेला गया.दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला.निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से हुआ,जिसमें बालसिरिंग की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.विजेता टीम को समिति की ओर से एक बड़ा खस्सी एवं शील्ड पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,जबकि उपविजेता टीम को एक खस्सी एवं शील्ड पुरस्कार दी गई.वहीं तीसरा एवं चौथा स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को भी एक- एक छोटा खस्सी पुरस्कार स्वरूप दिया गया.इस मौके पर मुखिया जयराम उरांव,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा,थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम,समशाद खान,अनिल उरांव,बसंत उरांव,सोमा उरांव,राजू उरांव,राजेश महली,रंथू उरांव,कर्मेंद्र उरांव,सुनील उरांव,वीरेंद्र उरांव सहित सरना क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: अर्धनिर्मित मकान में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी घाघरा पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.